सनातन धर्म में होली का त्योहार हमेशा से ही सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि का त्योहार माना जाता है। होली के त्योहार में होलिका दहन से लेकर रंग खेलने के पीछे धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक तथ्य छिपे हुए हैं जिनका सीधा संबंध मनुष्य के जीवन और उसके आसपास की ऊर्जा पर पड़ता है। यह प्रभाव होली से 8 दिन पहले होलाष्टक से ही शुरू हो जाते हैं।
हालांकि होलाष्टक के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ काम वर्जित होता है, परंतु इस दौरान आप अपने घर में सुख, समृद्धि और धन-धान्य वृद्धि हेतु कुछ विशेष वस्तुएं जरूर ला सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको हमारी वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ आचार्या अर्चना गोयल जी द्वारा सुझाई गई कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें होली से पहले घर पर लाने से आपके घर खुशियों का आगमन होने लगता है।
Book Appointment with Archana Goyal
होली से पहले घर पर लाएं यह चीजें
- हत्था जोड़ी: होली से पहले हत्था जोड़ी घर पर लाने से आपके घर पर मां चामुंडा की कृपा बरसने लगती है। सिद्ध हत्था जोड़ी घर पर लाने और उसे पूजा घर में स्थापित करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सदा-सदा के लिए बाहर चली जाती है और अटके हुए सारे काम धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं।
- पीली सरसों और काले तिल: होली से पहले घर में पीली सरसों और काले तिल लाने से आपके घर से बुरी नज़र का प्रभाव समाप्त हो जाता है और आर्थिक तंगी, बीमारी जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
- गोमती चक्र: होली से पहले गोमती चक्र को घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप होली से पहले गोमती चक्र को घर में लाकर इसे पूजा घर में स्थापित कर सकते हैं जिससे आपके घर में आर्थिक स्थिरता आती है एवं खुशियां भी स्थायी रूप से आपके घर में बस जाती हैं।
- शंख: शंख को वास्तु दोष दूर करने वाला सिद्ध यंत्र भी कहा जाता है। होली से पहले यदि आप अपने घर में शंख लेकर आते हैं और उसे पूजा घर में स्थापित करते हैं तो आपके घर में सदा सर्वदा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपको माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
- धातु या फूलों की बंदनवार: होली से पहले यदि आप अपने घर में धातु या फूलों से बनी बंदनवार लाते हैं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। ध्यान रहे यह बंदनवार प्लास्टिक या किसी अन्य सामग्री से बनी नहीं होनी चाहिए।
- हल्दी और केसर: होली से पहले घर में हल्दी और केसर खरीद कर लाने से आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। हल्दी और केसर ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माने जाते हैं। होली से पहले यदि आप हल्दी और केसर का तिलक लगाकर भगवान की पूजा अर्चना करते हैं तो आपके घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
- गुड़ और नारियल: होली से पहले आप अपने घर में गुड़ और नारियल लाकर नकारात्मकता को घर से सदा-सदा के लिए विदा कर सकते हैं। होली से पहले लाए इस नारियल और गुड़ को आप भगवान को अर्पित कर ग्रह दोष से भी मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
- स्फटिक माला: होली से पहले स्फटिक माला घर पर लाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह माला आपको मानसिक शांति प्रदान करती है और आर्थिक समृद्धि को भी आकर्षित करती है।
निष्कर्ष
इस प्रकार होली से पहले यदि आप अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार इन शुभ वस्तुओं को घर पर लाते हैं और विधि विधान से इनकी पूजा करते हैं तो निश्चित ही आपको अत्यंत लाभकारी परिवर्तन अपने जीवन में और अपने आसपास दिखाई देते हैं। यदि आप अपने जीवन को और भी ज्यादा सुगम एवं प्रसन्नता से परिपूर्ण बनाना चाहते हैं तो इसी प्रकार के अन्य उपायों हेतु हमारी वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष शास्त्र विशेषज्ञ आचार्या अर्चना गोयल जी से संपर्क कर विशेष परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।